Regional

झामुमो प. सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की बैठक संपन्न, 17 से 28 फरवरी तक प्रखंड,नगर सम्मेलन का निर्णय

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: परिषदन भवन, चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प. सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने की।

बैठक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान की प्रगति तथा पंचायत/वार्ड समिति गठन की समीक्षा की गई। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगरों में प्रखंड/नगर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

 

बैठक में जिला संयोजक मंडली के सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान सदस्यता अभियान को तेज करने और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा हुई।

 

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

 

इस बैठक में जिला संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, राहुल आदित्य, विकास गुप्ता, मो. मोजाहिद, अभिषेक सिंकु, प्रेम मुंडरी, लखन हेम्बरोम, सागर महतो, रिमु बहादुर, जवाहर बोयपाई, विश्वनाथ बाड़ा, मंगल तुबिद, बामिया माझी, राहुल तिवारी, सतीश सुंडी, प्रकाश हेम्बरोम, गणेश बोदरा, फ्रांसिस जेवियर केसरा, पौलुस बारजो, बिश्राम बारजो, सत्यंत कुमार बारजो, विलसन बारजो, बिरसा होनहागा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

 

बैठक के दौरान झामुमो के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए गांव-गांव सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति जताई। संयोजक प्रमुख सोनाराम देवगम ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए मिशन मोड में कार्य करें।

बैठक के अंत में सोनाराम देवगम ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Posts