डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई में तीन दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का उद्घाटन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में सोमवार को डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक हिंदी, संस्कृत और बीएसटी से संबंधित तीन दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई की प्राचार्या श्रीमती महुआ सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल सिजुआ की प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी, डीएवी पब्लिक स्कूल जामाडोबा के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा और डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा के प्राचार्य राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद डीएवी गान गाया गया।
यह कार्यशाला डीएवी जमशेदपुर के मुख्यालय जोन-ई द्वारा डीएवी सीएमसी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, और इसका नेतृत्व प्रज्ञा सिंह, एआरओ, प्रशिक्षण समन्वयक और क्लस्टर प्रमुख, प्रिंसिपल डीएवी बिष्टुपुर, जमशेदपुर द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य डीएवी के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ाना है। इसमें डीएवी सीएफआरआई, डीएवी चाईबासा, डीएवी जामाडोबा, डीएवी नोआमुंडी और डीएवी महुदा से कुल 54 शिक्षक भाग ले रहे हैं। हिंदी में 31, संस्कृत में 14 और बीएसटी में 9 प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला के उद्घाटन पर डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई की प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों में रचनात्मकता और शैक्षणिक क्षमता के विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने आशा जताई कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान और कौशल भविष्य में शिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यशाला के प्रशिक्षक हिंदी में स्वाति तिवारी, ए. एन. सिंह, एच. सी. मिश्रा, रूमा गोराई, प्रदीप महतो, सीमा महरोत्रा, संस्कृत में भगवान दास, सोमनाथ चटर्जी, धर्मराज दुबे, कामदेव पांडा, जयदेव अलखदेव सिंह, सुदीप्ता राय, और बीएसटी में मिलन दत्ता, विनय कुमार सहाय, रानू शर्मा, बबलू कुमार हैं। इस कार्यशाला के पर्यवेक्षक एस. बी. सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डीएवी चाईबासा होंगे।