Regional

चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा में जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने स्थानीय मंडल कारा परिसर में रविवार 16 फरवरी को एक विशेष जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर मंडल कारा में जेल अदालत का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती पूजा पांडे की एकल पीठ द्वारा किया गया। अदालत में तीन मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से एक मामले का निष्पादन किया गया और एक बंदी को रिहा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कारा में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक उपचार की दिशा में कदम उठाए गए। इसके अलावा, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिससे बंदियों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सुनील कुमार, डी एल एस ए सहायक अभिषेक कुमार, बिलाल अहमद सहित अन्य न्यायिक कर्मी भी उपस्थित थे। प्राधिकार के प्रभारी सचिव विनोद कुमार ने इस आयोजन की जानकारी दी और इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में प्रस्तुत किया।

Related Posts