झारखंड में बदला मौसम, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने 19 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से दक्षिणी झारखंड—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
आगामी मौसम पूर्वानुमान:
19, 20 और 22 फरवरी: गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी।
21 फरवरी: दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
22 और 23 फरवरी: फिर से मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर बिजली गिरने की संभावना वाले इलाकों में एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।