झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, जमशेदपुर,रांची सहित अन्य जिलों में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश*

न्यूज़ लहर संवाददाता
*रांची :* झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची, जमशेदपुर और अन्य जिलों में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश हुई. दिन के समय रात का नजारा देखने को मिला.गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग में अपने पूर्वानुमान में बताया था कि गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
*वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट*
मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है
और वज्रपाती की आशंका जाहिर की गयी है। आमलोगों से खराब मौसम रहने पर सुरक्षित रहने की अपील की है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने और बिजली के खंभे के नजदीक नहीं रहने की सलाह दी है।