Regional

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का चाईबासा में भव्य स्वागत, संगठनात्मक बैठक आयोजित

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी के. राजू का 22 फरवरी 2025, शनिवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में आगमन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस भवन, चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों—पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, और पूर्वी सिंहभूम—के कांग्रेस जिला अध्यक्षों, प्रखंड/नगर एवं मंडल अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को सुदृढ़ करना और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करना था।

इस बैठक को सफल बनाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Posts