Regional

कृष्णा आजीविका सखी मंडल बड़ाजामदा की महिलाओं ने ईसी वन बैठक किया

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड। बड़ाजामदा में आज शनिवार को कृष्णा आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने ईसी वन की बैठक की। इस दौरान समूह से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के संगठन द्वारा ऋण दिया गया। बैठक में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा के कार्यों पर 10 महिलाओं का चयन किया गया। सभी महिलाओं को दीदी बड़ी योजनाओं से जोड़ा गया।

बैठक के माध्यम से कहा गया कि ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हित कर स्कूल भेजा जा रहा है। साथ ही महिला सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान इस बैठक में कृष्णा आजीविका सखी मंडल की महिलाओं में अध्यक्ष गीता देवी,

सचिव आरती देवी, सरिता देवी,अरुणा देवी, संगीता देवी, रानी कुमारी, ममता कुमारी,

ज्योति देवी, कंचन देवी, रीना गुप्ता, संजीता गुप्ता, लखपति देवी, मीना देवी,बामुनी पूर्ति सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Related Posts