Regional

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ साजिश के आरोप में फंसे विकास सिंह को मिली जमानत

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को जमानत दे दी है। उन्हें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के मामले में नामजद किया गया था। इस मामले में पत्रकार आनंद कुमार और डॉ. मृत्युंजय कुमार भी आरोपी बनाए गए थे।

बन्ना गुप्ता ने कदमा थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उपरोक्त व्यक्तियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की। इसके आधार पर कदमा थाना ने विकास सिंह को धारा 141 ए के तहत नोटिस तामिल किया था।

विकास सिंह ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद उनके अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह और अवनीश प्रखर ने रांची उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली।

जमानत मिलने के बाद विकास सिंह ने बयान दिया कि यह पूरा मामला संदिग्ध है और स्वयं बन्ना गुप्ता द्वारा रचा गया षड्यंत्र है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने सत्ता का दुरुपयोग कर कई अनैतिक कार्य किए, जिनमें यह मामला भी शामिल है।

Related Posts