कोल्हान विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष की जीत: दुर्गा बोदरा*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कोल्हान विभाग के अथक प्रयासों के बाद आज कोल्हान विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। विद्यार्थी परिषद द्वारा लंबे समय से कुलपति की नियुक्ति को लेकर किए गए ज्ञापन, धरना, आंदोलन और अन्य संघर्षों का यह परिणाम है, जो आज कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए खुशियों का कारण बना।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह संघर्ष विश्वविद्यालय की प्रशासनिक स्थिति को सुधारने के लिए था, ताकि छात्रों को एक सक्षम और अनुभवी नेतृत्व मिल सके। विद्यार्थी परिषद के कोल्हान विभाग संगठन मंत्री दुर्गा बोदरा ने इस अवसर पर कहा कि यह बड़ी खुशी का दिन है, क्योंकि विद्यार्थी परिषद की मेहनत और संघर्ष का फल आखिरकार छात्रों को मिल गया। बोदरा ने बताया कि परिषद ने न केवल कोल्हान विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में कॉलेजों में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन एक प्रेरणा है कि जब तक संघर्ष जारी रहता है, तब तक बदलाव संभव है।
विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास से न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों में उम्मीद का संचार हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद भी बढ़ी है। नए कुलपति की नियुक्ति से विश्वविद्यालय प्रशासन में नई दिशा और सकारात्मक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
यह आंदोलन छात्रों के हित में किए गए एक महत्वपूर्ण प्रयास का परिणाम है, और इस संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि विद्यार्थियों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजरें इस नए कुलपति की कार्यशैली पर होंगी, जो विश्वविद्यालय के विकास और छात्रों के कल्याण के लिए काम करेगा।