Crime

रामगढ़ के रजरप्पा में युवक की सड़क हादसे में मौत, घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड :* रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के गुलमोहर इंटर कॉलेज, कुरुम के सामने साइकिल से घर लौट रहे युवक को विपरीत दिशा से रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। युवक का सर बुरी तरह से कुचल गया था। मृतक की पहचान कुरुम निवासी रघु करमाली, 50 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद सड़क पर घंटों शव पड़ा रहा।

बुधवार की सुबह जानकारी के बाद रजरप्पा पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में कर लिया। जबकि ट्रैक्टर को बहातू के जगेश्वर सिंह के घर से कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रघु करमाली मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। हादसे के वक्त मजदूरी करने जा रहा था।

Related Posts