बंगीय उत्सव 2025: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 16 मार्च को होगा भव्य आयोजन, अमित कुमार पात्र बने अध्यक्ष**

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर में झारखंड के बांग्ला भाषियों को एक मंच पर लाने और बांग्ला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष 16 मार्च 2025 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए हाल ही में बिष्टुपुर मिलनी हॉल प्रेक्षागृह में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अमित कुमार पात्र को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बंगीय उत्सव में सभी बांग्ला भाषी सम्मानीय व्यक्तियों और प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष व्यवस्था की गई है,
जिसमें कोलकाता की प्रसिद्ध बांग्ला लोकगीत सम्रागी पौशाली बनर्जी, रार्ड बांग्ला मानभूम पुरुलिया के कुंदन कुमार और कनिका कर्मकार, साथ ही झारखंड की प्रसिद्ध बांग्ला गायिका अंकिता बासु बनर्जी और गायक राणा बनर्जी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
अमित कुमार पात्र ने जानकारी दी कि आगामी सप्ताह में समिति का विस्तार किया जाएगा, जिससे आयोजन की सभी तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।
इस बैठक में अपर्णा गुहा, पूरबी घोष, योगपुरुष अंशु सरकार, उत्तम गुहा, मिथिलेश घोष, शुभंकर चटर्जी, बाबूलाल चक्रबर्ती, अशोक दत्ता, बिनोद दे,
बरनाली चक्रबर्ती, बुलबुल दत्ता, अमित माइती, सुभाष सिंहराय, प्रोनोब बराट, अरूप मल्लिक, देबाशीष चक्रबर्ती और सुदीप्तो सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बंगीय उत्सव के इस आयोजन से झारखंड के बांग्ला भाषी समाज को एक नया उत्साह मिलेगा और यह बांग्ला सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।