Regional

बाहा बोंगा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- प्रकृति की उपासना ने जमशेदपुर खींच लिया

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।जमशेदपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे। यहां कदमा में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित बाहा बोंगा पर्व के भव्य कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी रांची में काफी व्यस्तता थी और बिजी शेड्यूल के कारण उन्हें लगा कि जमशेदपुर आना संभव नहीं होगा।

लेकिन प्रकृति की उपासना का यह महापर्व उन्हें अपनी ओर खींच लाया। उन्होंने वादा किया कि हर साल वह इस पर्व में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि मंइयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा रही है, ताकि वे खुशी से त्योहार मना सकें।

उन्होंने सभी झारखंडवासियों से आगामी होली सहित सभी पर्व-त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जाहेर स्थान भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों आदिवासी वेशभूषा में नजर आए, जिससे माहौल और भी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रंग में रंगा दिखा।

Related Posts