Regional

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लासपूर्ण आयोजन, छात्राओं ने महिलाओं के योगदान को किया सराहा* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: महिला कॉलेज चाईबासा के भूगोल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, छात्राओं ने महिला दिवस का इतिहास, महिलाओं के योगदान और विश्व की प्रेरक महिलाओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने क्विज़, कविताएं, और भाषण प्रस्तुत कर महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया।

कार्यक्रम में पोलिटिकल साइंस की प्रोफेसर सोनामई सुंडी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी, जबकि भूगोल विभाग की प्रोफेसर नम्रता खलखो ने छात्राओं को अपनी शक्ति को पहचानने और महिलाओं के समान अधिकारों के लिए खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। भूगोल विभागाध्यक्ष मनीषा बिरुआ ने कहा कि जीवन की कठिनाइयों के बावजूद मुस्कुराहट बनाए रखना और आगे बढ़ने की हिम्मत रखनी चाहिए।

 

सेमेस्टर 1 और 2 की छात्राओं रोशमिता मिंज, लिपि कुमारी, सलोनी कुमारी, और ज्योति बारी ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। क्विज़ प्रतियोगिता में विजेता बनीं मीना महतो, खुशी महतो, सुषमा महतो, आश्रिता पूर्ति, और मनीषा कुमारी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन दीपाली हांसदा और खुशी महतो द्वारा किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। इस आयोजन ने महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संदेश को फैलाया और सभी को प्रेरित किया।

Related Posts