टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जवानों का सम्मान*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में महिला जवानों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महिला जवानों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और उपहार देकर किया गया।
सम्मान समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने महिलाओं के योगदान को सराहा और बताया कि आज महिला वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण के कारण ही रेल सिविल डिफेंस सुदृढ़ हुई है।
उन्होंने कहा कि महिला जवान आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण कार्य कर रही हैं, जो सिविल डिफेंस के लिए एक गर्व की बात है। भविष्य में सभी महिला वॉलिंटियर्स को नागपुर स्थित सिविल डिफेंस महाविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महिला दिवस के अवसर पर गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, तेजीता, कंचन कुमारी, अनामिका मंडल, अनीता टुडू और राखी प्रधान को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ कल्याण कुमार साव, अनिल कुमार सिंह, गुलशन कुमार, महादेव दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कल्याण कुमार साव ने किया।