वरीय अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: बोकारो के सेक्टर 12 निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता , E No. 7507/99 का आज तड़के निधन हो गया। आज उनका दाह संस्कार गरगा श्मशान घाट पर कर दिया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा पर आज बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि स्व. विश्वनाथ प्रसाद सिंह के सम्मान में आज सभी अधिवक्ता अपने आप को न्यायीक कार्य से अलग रखा। श्री गिरि ने कहा कि स्व. सिंह काफी दिनों असाध्य बीमारी से पीड़ित थे।
वे बोकारो कोर्ट में वर्ष 1999 से वकालत कर रहे थे। वे अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री समेत पत्नी छोड़ गए है।आज उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, अशोक कुमार महथा, नरेश महतो, शंकर दे, धुर्वेश्वर मंडल, राणा प्रताप शर्मा, संजीत महतो, विष्णु चरण महाराज, नीतीश नंदी, राजेश कुमार,अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय,
जितेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राज श्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, सुमन वर्मा, विकास प्रजापति, मो हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, अरूप चक्रवर्ती, इंद्रनील चैटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, इत्यादि उपस्थित थे।