Regional

लोजपा (रामविलास) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह का निधन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह (45) का बुधवार को टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

लंबे समय से थे बीमार

परिजनों के अनुसार, बृजमोहन सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

 

राजनीतिक सफर:

बृजमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस के छात्र इकाई से की थी और कांग्रेस में कई अहम पदों पर अपनी भूमिका निभाई। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ज्वाइन कर ली, जहां उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उनके असमय निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरी शोक की लहर है।

Related Posts