भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनुधर बारीक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।भाजपा सारंडा मंडल के ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी बेनुधर बारीक का निधन 14 मार्च को जमशेदपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनके परिवार ने इलाज के लिए एम्स सहित कई बड़े अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उसी रात उनका अंतिम संस्कार रामतीर्थ घाट पर संपन्न हुआ। उनके निधन से बड़ाजामदा व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। भाजपा के लिए भी यह एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।