Crime

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, एक जवान घायल, रांची रेफर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल, जिसे एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक माना जाता है, में एक बार फिर आईईडी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में सुरक्षा बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची रेफर किया गया है।

सारंडा में नक्सलियों का जाल, जगह-जगह बिछे हैं आईईडी

 

सारंडा वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सली अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। उन्होंने पूरे इलाके में आईईडी बिछा रखे हैं, जो हल्की सी हलचल पर भी विस्फोट कर सकते हैं। इन विस्फोटों की चपेट में आकर अब तक कई जवानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है।

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज

 

हाल के महीनों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई ठिकानों पर कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। अब सुरक्षा बल नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने के लिए जोर-शोर से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

 

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट: झारखंड में सिर्फ सारंडा में बची है नक्सली ताकत

 

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में अब नक्सली केवल सारंडा वन क्षेत्र में बचे हैं। इसलिए, सरकार और सुरक्षा बल इस इलाके से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं।

Related Posts