Regional

झामुमो पार्टी झारखण्ड राज्य को सजाना एवं सँवारने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित —प्रेमनाथ गुप्ता

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष झामुमों पार्टी के बड़ाजामदा के प्रेमनाथ गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम एक प्रभावशाली राजनीतिक दल भी है। ओडिशा राज्य और पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में पार्टी है।

झामुमो पार्टी झारखण्ड राज्य को सजाना एवं सँवारने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है।झारखंड के लिए इसका चुनाव चिन्ह धनुष और तीर है।झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, सर्वजन पेंशन के तहत लगभग 34 लाख लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है।यह योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को सीधे नकद

लाभ प्रदान करने के लिए 2020 में शुरू की गई थी। प्रारंभ में ₹1,000/माह, दिसंबर 2024 से बढ़ाकर ₹2,500/माह कर दिया जाएगा।

जनवरी 2025 तक इस योजना से 56.61 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से जुड झारखंड राज्य को समृद्ध एवं उज्जवल बनाने की अपील की है

Related Posts