मिस गुवा में एन्नी सामद एवं मिसेज गुवा अंजू खालखो के सर सजा ताज

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र गुवा अयस्क खान के द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति द्वारा आयोजित महिलाओं एवं लड़कियों के लिए फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम को किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं लड़कियों ने रेम में चलकर जजों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। महिला समिति द्वारा 6 कैटेगरी जिसमें मिस गुवा, मिसेज गुवा, बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर, मोस्ट इंटेलिजेंट, बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल तथा बेस्ट एटीट्यूट खिताब रखा गया। सबसे पहले लड़कियों ने रेम पर चलकर फैशन शो का प्रदर्शन किया। उसके बाद जजों के द्वारा कई सवाल किए गए जिसका बखूबी से लड़कियों ने जवाब दिया।
उसके बाद महिलाओं ने भी रेम पर चलकर फैशन शो का प्रदर्शन किया और जजों द्वारा पूछे गए सवालओ का जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं का नाम घोषित किया गया जिसमें मिस गुवा का ताज महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने एन्नी सामद को पहनाया। वही मिसेज गुवा का ताज अंजू खालखो के सर में सजा खिताब। साथ ही गुवा बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर का खिताब पुनम बोसा को मिला। मोस्ट इंटेलिजेंट का खिताब शिवानी मुंडारी को मिला। बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब पूजा सिंह को मिला।
वहीं बेस्ट एटीट्यूट का खिताब डेजी सिंह के सर पर सजा। इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर आए किरीबुरू से महेश दास,बोलानी से आसिफ हुसैन व सोम जी ने विजेताओं का नाम घोषित किया।
सभी विजेताओं को 23 मार्च संध्या 7:00 बजे गुवा सेल क्लब में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत की जाएगी।
पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन श्वेता सिंहा एवं मिसेज एसपी दास ने किया। इस मौके पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, उपाध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, बोकारो से आए दीप्ति झा,माला मडल, श्वेता सिंहा,कविता देवांगन,
अपराजिता दास, सुजाता बनर्जी, मानसी दास, गीता आनंद, गीता दास, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉक्टर पौलमी सरकार, डॉ प्रियंका रानी पात्रा सहित अन्य मौजूद थे।