दीनबंधु पात्रों व दुलाल चाम्पिया ने गरीब महिलाओं के बीच किया साड़ी वितरण

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।बरायबुरु ईकाई झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों एवं महासचिव दुलाल चाम्पिया ने आज शुक्रवार को बरायबुरु इस्पात नगर इंदिरा आवास कॉलोनी में अत्यंत ही गरीब व जरूरतमंद 50 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। यह साड़ी वितरण मागे पर्व को लेकर किया गया। ताकि गरीब से गरीब महिलाएं भी आदिवासियों का महान पर्व मागे पर्व पर नई साड़ी पहन पर्व मना सके। अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों ने कहा कि
माघे पर्व, हो जनजाति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है । यह पर्व आदि धर्म, संस्कृति और मानव उत्पत्ति से जुड़ा है, जिसमें युवाओं को जीवन साथी चुनने की स्वतंत्रता होती है और गांव से दुष्ट आत्माओं को भगाया जाता है ।
इस दौरान इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मधु सिद्धू भी उपस्थित थे। गरीब महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिख रही थी।