Regional

दीनबंधु पात्रों ने गरीब महिलाओं के बीच साड़ी एवं दिउरी को धोती,गंजी, ढ़ोल नगाड़ा सेट वितरण 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड। बरायबुरु ईकाई झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों ने आज रविवार को सारंडा के घोर नक्सली क्षेत्र तितलीघाट गांव में अत्यंत ही गरीब व जरूरतमंद 150 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। यह साड़ी वितरण मागे पर्व को लेकर किया गया।

ताकि गरीब से गरीब महिलाएं भी आदिवासियों का महान पर्व मागे पर्व पर नई साड़ी पहन पर्व मना सके। वहीं इसी तितलीघाट गांव के दिउरी को धोती,गंजी तथा ढ़ोल नगाड़ा का सेट वितरण किया।

वितरण से पूर्व दीनबंधु पात्रों ने उपस्थित महिलाओं एवं गांव के दिउरी को अपने संबोधन में कहा कि ऐसा कार्य

इसलिए किया जा रहा है कि महिलाओं के सथ-साथ गांव के दिउरी भी मागे पर्व पर खुशियां मना सके। वैसे गरीब महिलाएं को मेरी ओर से थोड़ी सी खुशी देने का प्रयास किया गया है।

इस दौरान इस मौके पर महासचिव दुलाल चाम्पिया, उपाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मधु सिद्धू , पंकज सिद्धू, सुखराम सिद्धू भी उपस्थित थे। गरीब महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिख रही थी।

Related Posts