Regional

दीनबंधु पात्रों ने गरीब महिलाओं के बीच 50 साड़ी किया वितरण 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड।पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित बरायबुरु ईकाई झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों ने सारंडा के घोर नक्सली क्षेत्र छोटानागरा गांव में अत्यंत ही गरीब व जरूरतमंद 50 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। यह साड़ी वितरण मां मंगला उषा पर्व को लेकर किया गया।मां मोगंडा उषा के शुभ अवसर पर गांव में गोड समाज के बुजुर्ग महिला एवं माताएं भारी संख्या में उपस्थित थी। साडी बाँटने का मुख्य ध्येय यह था कि गरीब से गरीब महिलाएं भीमां मंगला उषा पर्व पर नई साड़ी पहन पर्व मना सके।

वितरण से पूर्व दीनबंधु पात्रों ने उपस्थित महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि ऐसा कार्य इसलिए किया जा रहा है कि महिलएं भी उषा पर्व पर खुशियां मना सके। वैसे गरीब महिलाएं को मेरी ओर से थोड़ी सी खुशी देने का प्रयास किया गया है।

इस दौरान इस मौके पर महासचिव दुलाल चाम्पिया, उपाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य मधु सिद्धू,पंकज सिद्धू,सुखराम सिद्धू भी उपस्थित थे। गरीब महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिख रही थी।

Related Posts