Regional

रामनवमी शोभा यात्रा के रूट का प्रशासन द्वारा निरीक्षण, महावीर मंडल से किया गया समन्वय* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:चाईबासा में आज, प्रशासन की टीम ने महावीर मंडल के साथ मिलकर रामनवमी शोभा यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने यात्रा के मार्ग में संभावित समस्याओं को चिन्हित किया और महावीर मंडल को निर्देश दिया कि उन स्थानों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस निरीक्षण के दौरान प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक, सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, नगर परिषद प्रशासक, सीओ, और बीडीओ अधिकारी गण मौजूद थे। महावीर मंडल के अध्यक्ष रंजीत यादव और महामंत्री दीपक गुप्ता भी इस निरीक्षण में शामिल हुए।

 

प्रशासन ने शोभा यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के रूट निरीक्षण को महत्वपूर्ण बताया और यात्रा के मार्ग की सफाई, सड़क की स्थिति, और सुरक्षा इंतजामों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने महावीर मंडल के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए योजनाओं पर चर्चा की।

इस प्रकार के रूट निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया कि प्रशासन इस साल रामनवमी शोभा यात्रा को और भी व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Related Posts