Regional

सोना राम देवगम बने झामुमो के जिला अध्यक्ष, पार्टी संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पश्चिम सिंहभूम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व ने सोना राम देवगम को पश्चिम सिंहभूम जिला समिति का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को मिलने के बाद सोना राम देवगम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने हम सभी को संयुक्त रूप से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सोना राम देवगम ने कहा कि वे जिला में सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर पार्टी संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करेंगे। उनका लक्ष्य जिला में झामुमो के जनाधार और वर्चस्व को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय, केंद्रीय महासचिव सह मंत्री दीपक बिरुवा, जिले के सभी विधायकों और केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Posts