Regional

भारतीय नववर्ष पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: जमशेदपुर में अखिल भारतीय महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति की जमशेदपुर इकाई ने विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह के संयोजन में भारतीय नववर्ष ‘वर्षप्रतिपदा’ के अवसर पर 30 मार्च 2025 को संध्या 5:00 बजे से ‘एक दीप राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने भारत माता के रूप में अखंड भारत का मानचित्र धरती पर बनाया और सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत गाते हुए उसे दीपों से सजाया।

कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मुदिता चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय काल गणना विश्व की सर्वश्रेष्ठ काल गणना है और पूरी तरह वैज्ञानिक है।

इस समय प्रकृति भी नवीन रूप धारण कर लेती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास की भी याद दिलाता है,

जबकि एक जनवरी को प्रारंभ होने वाले नववर्ष में ऐसी कोई बात नज़र नहीं आती। अपना यह नववर्ष पूरे भारत में किसी न किसी रूप में अवश्य मनाया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पुष्कर बाला, प्रिया सिंह, कंचन राम, डॉ. पुष्पा कुमारी, विमला सिंह, पुनिया देवी, ममता आर्या, अनीता प्रसाद, संगीता प्रसाद, मीना वर्णवाल, माया वर्णवाल, सरिता सत्यार्थी, चिंका कुमारी, उमा शर्मा, हरप्रीत कौर, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू, मनु श्री, इंदु सिन्हा, रिंकू कुमारी, इंदु सिंह, कल्पना राय, सविता सिंह इत्यादि बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts