झारखंड में फोटोग्राफरों के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड।जादूगोड़ा में झारखंड के फोटोग्राफी समुदाय को एक संगठित मंच प्रदान करने और झारखंड इमेजिंग एक्सपो में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा जादूगोड़ा कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में माटीघोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, जादूगोड़ा, राखामाइन्स, गालूडीह, घोड़ाबांधा सहित विभिन्न क्षेत्रों के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान, संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार एवं अशोक केसरी ने आगामी झारखंड इमेजिंग एक्सपो की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उपस्थित फोटोग्राफरों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष परमजीत कुमार, सचिव रुपेश कुमार (यश), हरेराम प्रसाद, जितेंद्र फोटोग्राफी, नदी वीडियो, मोनू वीडियो, जयदीप, राहुल, शिवा, विष्णु, समीर, सुनील, शंभू, विशाल, देव, कन्हैया दास, जयंत, राजा सहित कई अन्य स्थानीय फोटोग्राफर उपस्थित रहे।
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य भर के फोटोग्राफरों को एक मंच प्रदान करना, उनके पेशेवर कौशल को निखारना एवं उन्हें झारखंड इमेजिंग एक्सपो के माध्यम से उभरते अवसरों से अवगत कराना था।
झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2025
5वां झारखंड इमेजिंग एक्सपो 8, 9 और 10 अप्रैल 2025 को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित किया जाएगा। यह एक्सपो झारखंड के फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं एडिटर्स के लिए एक बेहतरीन मंच होगा, जहां वे नवीनतम तकनीकों, प्रशिक्षण सत्रों और नेटवर्किंग अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर झारखंड के सभी फोटोग्राफरों से इस एक्सपो में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील करता है।