कांग्रेस प्रभारी के० राजू ने प्रवक्ता, सोशल मीडिया और संचार विभाग के साथ आयोजित किया ‘मंथन’ परामर्श सत्र, झारखंड कांग्रेस के लिए सकारात्मक दिशा में अहम कदम*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: रविवार शाम, रांची स्थित पुराना झारखंड विधानसभा सभागार में झारखंड राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता, सोशल मीडिया और संचार विभाग के प्रदेश एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मंथन करना था।
इस आयोजन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के० राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
संगठन सृजन – वर्ष 2025 के इस कार्यक्रम में प० सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी भाग लिया। देर शाम तक चले इस परामर्श सत्र में कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की गई, साथ ही झारखंड राज्य के विकास के लिए आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के० राजू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के पदाधिकारी सरकार और जनता के बीच एक पुल का काम करते हैं, और इनकी मदद से सरकार की योजनाएं आम जनता तक सफलतापूर्वक पहुंच पाती हैं। राजू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंथन सत्र से झारखंड कांग्रेस के लिए निश्चित रूप से सकारात्मक और लाभकारी परिणाम निकलेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य सरकार की योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से झारखंड राज्य के हर नागरिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं गांव-गांव समृद्धि और घर-घर खुशहाली ला रही हैं, और राज्य के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम हैं।
विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी योजनाओं को हर व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हैं, तो संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस मंथन सत्र में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, कृषि मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवींद्र सिंह, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जय शंकर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजीनी, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकांत शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह और कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय सहित प्रदेश और जिला ईकाई के सभी प्रवक्ता, सोशल मीडिया और संचार विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह आयोजन संगठन के भविष्य के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है, और झारखंड कांग्रेस की विचारधारा और कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन का काम करेगा।