मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा और चाईबासा जागृति शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:चाईबासा में आज मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा और चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आज गणगौर महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस महोत्सव में समाज की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, जिसमें विशेष रूप से “सबसे आची गणगौर” और “ब्यावली महिलाओं में सबसे सुंदर श्रृंगार” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी पारंपरिक सजावट और श्रृंगार से महोत्सव में रंग भर दिया।
गणगौर महोत्सव, जो विशेष रूप से राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में मनाया जाता है, एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो नारी सशक्तिकरण, खुशहाली और समाज के सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।
यह पर्व विशेष रूप से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन को लेकर महिलाएं विशेष रूप से गणगौर की पूजा करती हैं और पारंपरिक गीतों, नृत्य, और सजावट के माध्यम से इस पर्व को मनाती हैं।