Crime

किस्को में भंवरों के काटने से 2लोग गम्भीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने घायलों को किस्को स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:लोहरदगा जिला स्थित किस्को प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों से फिर एक बार भंवरो का आतंक बढ़ गया है यहाँ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को बाजार के दिन बाजार पहुंचने एवं राहगीरों को काट कर घायल कर रहे हैं। क्षेत्र में भंवरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। यहाँ किस्को बाजार टाँड़ के समीप बरगद पेड़ में दर्जनों की संख्या में भंवरों ने छत्ता बनाए हुए है। ताजा मामला मंगलवार को दोपहर 3 बजे भंवर अचानक भड़क गए औऱ आसपास में मौजूद दो लोगों पर हमला कर सैकड़ों की संख्या में टूट पड़े।

जिससे एक वृद्ध व्यक्ति एवं एक महिला को काट कर घायल कर दिए। जिसमें किस्को के पाखर डुमरपाठ निवासी अकलू असुर पिता स्व बुधवा असुर के रूप में पहचान हुई है। जबकि महिला पाखर निवासी बताई जा रही है।

उक्त दोनों घायलों को किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज एवं एएसआई धर्मदेव उराँव के पहल से धुंआ कर भंवरो से पीछा छुड़ाया गया। औऱ गम्भीर अवस्था में एम्बुलेंस से किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया। औऱ इलाज चल रहा है।

Related Posts