Regional

भाजपा चाईबासा की रणनीतिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आदिवासी हितों पर जोर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: भारतीय जनता पार्टी, चाईबासा जिला इकाई द्वारा संगठन को सशक्त बनाने और सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के हितों की रक्षा, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाना था।

बैठक की अध्यक्षता एवं प्रमुख उपस्थिति

 

बैठक में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, मनोज लियांगी, चंद्र मोहन तिऊ, हेमंत केसरी, राज श्री सवैंया और गीता बालमुचू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप कटिहार महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंकज टोप्पो ने दिया।

 

संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। प्रत्येक गांव में सदस्यता शिविर लगाकर हर वर्ग, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। नेताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो सेवा, समर्पण और सतत विकास के पथ पर कार्य कर रही है।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

 

नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, सक्षम योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, आदिवासी छात्रावासों का निर्माण, और मुफ्त अनाज वितरण योजना जैसी मोदी सरकार की नीतियों को समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला प्रयास बताया।

 

वक़्फ़ संशोधन विधेयक पर विशेष चर्चा

 

बैठक में वक़्फ़ संशोधन विधेयक को आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया। नेताओं ने कहा कि यह विधेयक आदिवासी भूमि की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

 

विपक्ष पर हमला, भाजपा को ‘कमजोर’ कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया

 

हाल ही में झामुमो विधायक द्वारा भाजपा को ‘कमजोर’ कहे जाने पर नेताओं ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“उतरते पानी को देखकर किनारे पर घर न बना लेना। आज जनता कांग्रेस और झामुमो के खोखले वादों से ऊब चुकी है। बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा की गिरती स्थिति और पलायन की गंभीर समस्या ने इनके शासन की असफलता को उजागर कर दिया है। भाजपा अब इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर आवाज़ बुलंद करेगी। हमें कमजोर समझना भूल होगी।”

 

जनसंपर्क अभियान की रणनीति

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को डिजिटल माध्यमों, जनसंवाद और रैलियों के जरिए आम जनता तक पहुंचाएगा।

 

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

 

बैठक में नवीन गुप्ता, रवि शंकर विश्वकर्मा, सुमन गागराई, रंजन प्रसाद, मुकेश कुमार, गुल्लू कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, रूपा दास, मृदुला निषाद, सुखमति बिरुवा, हेमंती विश्वकर्मा, गीता बिरुवा, मंडल अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts