Regional

साकची में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, समानता और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का संकल्प

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:जमशेदपुर में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम ने साकची स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर माल्यार्पण किया और बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष एस.एन. पाल, महासचिव वेद प्रकाश, नगर अध्यक्ष वाई. दुर्गा राव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक न्याय, समानता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका योगदान भारत के लोकतंत्र की नींव है।

डॉ. अंबेडकर का जीवन दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा, संविधान निर्माण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। इस मौके पर संगठन ने आम लोगों से आह्वान किया कि वे बाबासाहेब के विचारों को अपनाएं और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

कार्यक्रम सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Related Posts