राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन दिवसीय यात्रा: मलदा से शुरू होगा मुर्शिदाबाद का जायजा
न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय राजातकार, डिप्टी सचिव डॉ. शिवानी डे सहित अन्य सदस्य गुरुवार रात को मुर्शिदाबाद पहुंच गए हैं। आयोग की यह तीन दिवसीय यात्रा राज्य में महिलाओं की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
यात्रा की शुरुआत आज मलदा से होगी, जहां वे महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद आयोग की टीम मुर्शिदाबाद पहुंचेगी, जहां वे महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक स्थिति से संबंधित मामलों का जायजा लेंगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने के लिए कई बैठकें और निरीक्षण किए जाएंगे। आयोग का यह कदम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुर्शिदाबाद में इस दौरान स्थानीय प्रशासन और महिला संगठनों के साथ सहयोग कर महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। आयोग की टीम तीन दिन बाद अपनी यात्रा समाप्त करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।