आदित्यपुर थाना को मिला नया प्रभारी, विनोद तिर्की ने संभाला कार्यभार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित 2012 बैच के पुलिस निरीक्षक विनोद तिर्की को आदित्यपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार दोपहर आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व थाना प्रभारी राजीव सिंह के तबादले और सेवानिवृत्त होने के बाद आदित्यपुर थाना में तकरीबन दस दिनों से अधिक समय तक प्रभारी पद खाली था। इस दौरान थाना संचालन में अस्थिरता देखी जा रही थी। ऐसे में विनोद तिर्की की नियुक्ति को लेकर स्थानीय प्रशासन और आमजन के बीच उम्मीद जगी है कि अब थाना का कार्य सुचारू रूप से चलेगा।
विनोद तिर्की के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिला मुख्यालय ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। जल्द ही वे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाएंगे।