हजारीबाग में एक महिला और पुरूष का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:हजारीबाग जिला स्थित विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरी जरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला और एक पुरूष का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और जांच शुरू कर दिया है।
गांव में एक साथ दो-दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने ही पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। शव की पहचान नहीं होने से जांच में दिक्कत हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।