Regional

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने टुंटाकाटा में दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि* *भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंकु के परिजन के दिरी दुल सुनुम कार्यक्रम में हुए शामिल*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित कुमारडुंगी में भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई आज कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत टुंटाकाटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंकु के बड़े पिताजी के निधन पर आयोजित ‘दिरी दुल सुनुम’ कार्यक्रम में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हुए कहा कि “मरंगबुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।”
पूर्व मंत्री गागराई ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में संगठन की ओर से पूरी सहानुभूति व्यक्त की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और रिश्तेदार मौजूद थे। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
बड़कुंवर गागराई ने कहा कि संगठन केवल राजनीतिक मंच नहीं है, यह एक परिवार की तरह है जो सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है।

कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Posts