रिकॉर्ड धारी सिंह ब्रदर्स का अमृतसर में सम्मान, सीजीपीसी ने सराहा, किया अभिनंदन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:लौहनगरी जमशेदपुर के सोनारी निवासी सिंह ब्रदर्स के नाम से मशहूर मंदीप सिंह और डॉ. बलदीप सिंह ने अमृतसर में सम्मान पाकर एक बार फिर शहर और सिख समाज का नाम रौशन किया है। सबसे अधिक टैन्डम पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड बनाने वाले सिंह ब्रदर्स को पिछले दिनों इस उपलब्धि के लिए उन्हें एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया, जो 20 अप्रैल 2025 को दशमेश ऑडिटोरियम, अमृतसर में आयोजित हुआ था।
इस सम्मान की उपलब्धि को रविवार को सीजीपीसी ने सम्मानित किया। प्रधान भगवान सिंह के साथ चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, मानगो गुरुद्वारा के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरमीत सिंह राजा, सुरेंद्र सिंह छिन्दे और प्रवक्ता बलजीत संसोआ ने मनदीप सिंह और बलदीप सिंह को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
सरदार भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह और अमरजीत सिंह ने सिंह ब्रदर्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा- सिंह ब्रदर्स की यह ऐतिहासिक कीर्तिमान भरी उपलब्धि युवा पीढ़ी और सिख समाज के बच्चों को प्रेरित करेगी।
गौरतलब है कि अमृतसर सम्मान समारोह में बॉलीवुड अदाकारा अनीता राज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सिंह ब्रदर्स को यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में 12 देशों से पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
पूर्व में सिंह ब्रदर्स ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एलीट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे अधिक टैन्डम पुश-अप्स का रिकॉर्ड स्थापित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जमशेदपुर, झारखंड के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण है।
सिंह ब्रदर्स ने न सिर्फ युवाओं को प्रेरित किया है बल्कि सिख समुदाय के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं। उनकी लगन और मेहनत यह साबित करती है कि सही दिशा में प्रयास से हर सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ पंकज विग ने भी मंदीप सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके अगले प्रयासों के लिए बधाई संदेश प्रेषित किया।