Crime

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के विवाद में वरजू राम यादव की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची:राजधानी रांची के अनगड़ा थाना इलाके से खबर है कि 18 जनवरी को जमीन हड़पने की नीयत से वरजू राम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक की बेटी ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों सुसैन यादव, मधुसूदन अहीर और धर्मेंद्र यादव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या का पीछे का कारण संपत्ति का लालच था और मृतक के चचेरे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना डंडा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Posts