शिक्षा से जुड़े समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष छात्रों का विशाल प्रदर्शन

न्यूज़ लहर संवाददाता
बोकारो:ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य कमिटी के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व AIDSO झारखंड राज्य कमेटी कर रहे थे। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में AIDSO के केंद्रीय परिषद कोषाध्यक्ष शमशुल आलम शामिल हुए। प्रदर्शन एक जुलूस के रूप में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से राजभवन तक गई। जिसमे विभिन्न जिलों से आए छात्र 9 सालो में अब तक JTET परीक्षा का आयोजन क्यों नही,8900 TGT/PGT के सरेंडर पदों को पुनः बहाल करे,सभी यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति जल्द हो,गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे,,बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड कब बनेगा,निजी शिक्षण संस्थानों के मनमानी पर रोक लगाए,,जैसे नारे लगाए जा रखे थे। *AIDSO प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने कहा कि* झारखंड राज्य जिसकी स्थापना 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। झारखंड राज्य की स्थापना के साथ लाखो लोगों का यह सपना था कि झारखंड राज्य चौमुखी विकास करेगा ।सामाजिक,आर्थिक ,राजनीतिक क्षेत्र में झारखंड की अपनी एक अलग पहचान होगी।
परंतु आज झारखंड राज्य की स्थापना के 24 वर्ष के समाप्ति के बाद भी कई कमियां और खामियां स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। *AIDSO प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि* हमारे राज्य में जहां कुल खनिज संसाधनों का 40% उपलब्ध है, वहां के जनजीवन की स्थिति काफी बदहाल है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की स्थिति भारत में निचले राज्यों की श्रेणी में आता है। शिक्षा जो झारखंड के स्थिति को पूरी तरह से बदलने की क्षमता को रखता था। आज झारखंड में शिक्षा की स्थिति बदहाल है। प्राथमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था से लेकर उच्चतर स्तर की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की कमी ,आधारभूत संरचना जैसे अनेकों कमियां है। आए दिन झारखंड की राजधानी में छात्र-छात्राएं व युवा विभिन्न मांगों को लेकर के आंदोलनरत रहे हैं।
रांची में सुंदरीकरण के नाम पर बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है उजाड़ाने से पहले उसे बसाकर मलिकना हक देना होगा हम सरकार से मांग करते हैं कि अभिलंब सारे विषयों को गंभीरता से लेते हुए इन्हें जल्द पूरा करें अनथा आने वाले दिनों में छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जवाबदेही इस सरकार की होगी। *AIDSO केंद्रीय परिषद कोषाध्यक्ष समसुल आलम ने कहा कि* झारखंड में जिस तरह से नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा ,वो आने वाले समय में न केवल शिक्षा के स्तर गुणवत्ता को खराब करेगा बल्कि ये छात्र और शिक्षको के लिए भी घातक साबित होगा।
और इस रैली को विभिन्न जिलों से आए हुए छात्र प्रतिनिधि ने में भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अमर महतो उपाध्यक्ष रिंकी बांसियार सचिव सोहन महतो कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार रांची जिला सचिव खुशबू कुमारी राज्य सचिव मंडली सदस्य प्रदीप कुमार यादव विशेश्वर महतो, जूलियस फूचिक, युधिष्ठिर प्रमाणिक, शुभम कुमार झा,अमन सिंह सविता सोरेन, कार्तिक गोप,झरना महतो, बबीता सोरेन सहित विभिन्न जिलों से सैकड़ों छात्र छात्राये शामिल हुई।