सेना ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है— पूर्व निदेशक सुशील कु लूथरा

गुवा।डीएवी राँची एवं जमशेदपुर संभाग के पूर्व निदेशक सुशील कु लूथरा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है।बुधवार को निशान सिंह ने एयर स्ट्राइक इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ज़ोर दिया कि आतंकवाद का समूल नाश करना अत्यंत आवश्यक है।पूर्व निदेशक सुशील कु लूथरा के अनुसार
पहलगाम नरसंहार में अपने बेटों और भाइयों को खोने वाली माताओं और बेटियों को न्याय दिलाते हुए, भारतीय वायुसेना ने 140 करोड़ भारतीयों के शौर्य एवं देश की शक्ति का प्रमाण दिया है। उन्होने भारतीय वायुसेना के वीर जवानों को उनके अद्भुत साहस और सटीक कार्रवाई के लिएनमन किया है। उन्होंने देश की जनता की ओर से केंद्र सरकार और सेनाओं को पूर्ण समर्थन के लिए शुभकामनाएँ दी। साथ ही कहा आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम एकजुट हैं, शक्तिशाली हैं, और किसी भी चुनौती का करारा जवाब देने के लिए तत्पर हैं।”