Regional

विधायक जगत माझी ने किया मनोहरपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल* *चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जल्द दूर करने का दिया आश्वासन*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
मनोहरपुर: स्थानीय विधायक जगत माझी ने बुधवार को अपने मनोहरपुर दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ऑपरेशन थिएटर की स्थिति का जायजा लिया तथा मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

विधायक माझी ने अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता बहादुर मुर्मू से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बहादुर मुर्मू हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी संवाद किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Related Posts