Regional

आजसू पार्टी ने जिले में संगठन विस्तार की रफ्तार बढ़ाई*   *मनोहरपुर में जिला स्तरीय बैठक, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी नियुक्त* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

चाईबासा: आजसू पार्टी ने पश्चिम सिंहभूम जिले में संगठन विस्तार की दिशा में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष महतो ने की।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक प्रखंड में विभिन्न इकाइयों के प्रभारी नियुक्त करना था। विशेष रूप से युवा वर्ग, किसान प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी मंच सहित अन्य सहयोगी इकाइयों में प्रखंड प्रभारी नियुक्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

*बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद*

 

बैठक में आजसू पार्टी के कोल्हान प्रभारी व केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो, केंद्रीय सदस्य अजय महतो, युवा आजसू कोल्हान प्रभारी अमित महतो, पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश बोईपाई, केंद्रीय सदस्य समीर शेख, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह मुंडारी, जिला प्रवक्ता मनोज सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम महतो, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शशि भूषण महतो, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष अनादी महतो और प्रखंड सचिव रूपलाल महतो सहित कई नेता उपस्थित थे।

 

नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की और आगामी चुनावों के मद्देनज़र सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने पर बल दिया।

Related Posts