चाईबासा और चक्रधरपुर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 94,110 मामलों का हुआ निष्पादन* *74 करोड़ से अधिक राशि का हुआ समायोजन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को चाईबासा व्यवहार न्यायालय एवं चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
चाईबासा में आयोजित इस लोक अदालत का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से चाईबासा न्यायालय में 9 न्यायपीठ तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में 2 न्यायपीठों का गठन किया गया।
लोक अदालत में कुल 94,110 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसके अंतर्गत 74,13,22,405 रुपए का समायोजन संभव हो सका। इसमें विभिन्न श्रेणियों के मामलों को निपटाया गया, जिनमें शामिल हैं:
बैंक संबंधी वाद: 1,710
अपराधिक शमनीय वाद: 2,079
बिजली मामले: 71
श्रम कानून अंतर्गत: 4
मोटर वाहन अधिनियम: 10
पारिवारिक न्यायालय: 6
एन.आई. एक्ट: 14
अन्य सिविल वाद: 160
इन मामलों से कुल 2,83,17,405 रुपए की राजस्व वसूली की गई, वहीं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 90,056 मामलों के निष्पादन से लाभार्थियों को 71,30,05,000 रुपए की राशि वितरित की गई।
प्राधिकार के सचिव श्री रवि चौधरी ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपने सुलहनीय मामलों का समाधान पा सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय के अनेक न्यायिक पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम
संतोष आनंद प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय
अक्षत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
एंजेलिना नीलम मड़की, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)
सुप्रिया रानी तिग्गा, एसडीजेएम सह रजिस्ट्रार
मंजीत कुमार साहू, रेलवे दंडाधिकारी
पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी
सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष, उपभोक्ता आयोग
चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय से कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और अंकित कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी
कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों, वकीलों, बैंक प्रतिनिधियों और अन्य विभागीय कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।