झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 11 पदकों पर जमाया कब्जा*

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची: खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराटे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग (6 से 11 वर्ष) के करीब 300 बालक-बालिकाओं ने काता एवं कुमीते प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पश्चिमी सिंहभूम से प्रतियोगिता में भाग ले रहे 15 कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
*प्रमुख प्रदर्शन इस प्रकार रहे:*
सुप्रिया कुमारी (9 वर्ष): बालिका काता वर्ग और +35 किग्रा कुमीते वर्ग — दोनों में स्वर्ण पदक
अमन तियू (10 वर्ष): बालक काता वर्ग में रजत पदक, -40 किग्रा कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक
समर सिंह कुंटिया (10 वर्ष): बालक काता एवं +45 किग्रा कुमीते वर्ग — दो कांस्य पदक
हर्ष कालुंडिया (10 वर्ष): बालक कुमीते वर्ग — स्वर्ण पदक
रूबिन हेरेंज (10 वर्ष): +45 किग्रा कुमीते वर्ग — कांस्य पदक
अंगद शर्मा: -40 किग्रा बालक कुमीते वर्ग — कांस्य पदक
आर्या दीप कुदादा (11 वर्ष): -30 किग्रा बालक वर्ग — स्वर्ण पदक
इस बेहतरीन प्रदर्शन की जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता का संकेत है।