Crime

सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा कोआड मार्ग पर एक बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार मां पुत्र में मां की मृत्यु घटना स्थल पर हो गयी जबकि बाइक चालक पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मरकच्चो प्रखण्ड के ग्राम बांसडीह निवासी राजकुमार यादव की पत्नी धुलिया देवी (58) के रूप में हुई। जबकि बेटा अरविंद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव की पत्नी घुलिया देवी अपने बेटे अरविंद कुमार के साथ के साथ अपना नैहर ग्राम बाघानल जिला गिरिडीह जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की देर शाम कोडरमा कोवार मुख्य मार्ग पर दशारो हीरामन चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार धूलिया देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीण सड़क पर ही शव को रखकर कुछ देर के लिए जाम कर ट्रैक्टर को पकड़ने की बात कह रहे थे। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु कोडरमा सदर अस्पताल भिजवाया गया। ट्रैक्टर दशारो का ही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छान बीन में जुट गयी है।

Related Posts