Regional

ऑपरेशन सिंदूर’ के शूरवीरों को श्रद्धांजलि: पश्चिम सिंहभूम में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा* 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

चाईबासा: भारतीय सेना के अदम्य साहस और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल जांबाज़ सैनिकों के शौर्य को नमन करने हेतु पश्चिमी सिंहभूम के नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 16 मई, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एन एच 75 ई सरायकेला मोड़ से किया जाएगा, जहाँ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा का समापन पोस्ट ऑफिस चौक पर होगा, जहाँ शहीद राम भगवान केर्केट्टा को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

 

इस यात्रा का उद्देश्य सेना के पराक्रम के प्रति आमजन के सम्मान को अभिव्यक्त करना है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह यात्रा न केवल एक प्रतीकात्मक मार्च है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और सैनिकों के प्रति आभार प्रकट करने का जीवंत उदाहरण भी है।

 

‘सेना के सम्मान में, पश्चिम सिंहभूम की जनता मैदान में’ इस नारे के साथ तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने जिलेवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, “देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के साथ हम सेना के साहस को नमन करेंगे। यह हमारा कर्तव्य भी है और गर्व भी।”

Related Posts