Regional

विधायक सोनाराम सिंकु ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन चिकित्सा सहायता राशि 50,000 रुपए लक्ष्मी हेस्सा को दिये

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

गुवा।कांग्रेस प्रखंड कार्यालय, जगन्नाथपुर में विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन चिकित्सा सहायता राशि (आर्थिक मदद) 50,000/ (पचास हजार) रुपया का चेक सुश्री लक्ष्मी हेस्सा को दिये। विधायक श्री सिंकू ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है । मानव मे सदैव मानवीय गुण होना चाहिए। ईश्वर के आदेशानुसार मानव सेवा सें कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए।

मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री क्रांति तिरिया, रोशन पान, लोकनाथ पान आदि उपस्थित थे।

Related Posts