25 मई को साकची में होगी ‘संविधान बचाओ रैली,कांग्रेस

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आगामी 25 मई 2025 को अपराह्न 3:30 बजे जमशेदपुर के साकची में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। रैली को मुख्य रूप से के. राजू, सिरीबेला प्रसाद, सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरमीत सिंह सप्पल, केशव महतो कमलेश, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, डॉ. अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा, प्रदेश महामंत्री बिजय खां, सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, धर्मेन्द्र सोनकर, शशि कुमार सिन्हा, शफी अहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी और संजय सिंह आज़ाद भी उपस्थित थे।