Regional

झारखंड के तीन जिलों में काजियों की नियुक्ति, मुस्लिम विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

**रांची:** झारखंड सरकार ने मुस्लिम समुदाय के विवाह और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य के तीन जिलों में काजियों की नियुक्ति की है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, इन काजियों को विवाह निबंधक घोषित किया गया है, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाह संपन्न कराने और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगे।

 

नियुक्त काजियों के नाम और जिले

 

– **रांची जिला:** मौलाना नसीरउद्दीन और मौलाना अनसारूल्लाह

– **झुमरीतिलैया:** मोहम्मद नसीम

– **हजारीबाग:** कैफी अहमद

 

सरकार के इस फैसले से मुस्लिम समुदाय के लोगों को विवाह निबंधन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। अब इन जिलों में विवाह से संबंधित सभी कार्य अधिक सुगमता और वैधानिकता के साथ पूरे किए जा सकेंगे। विभागीय अधिसूचना के अनुसार, ये काजी संबंधित जिलों में मुस्लिम समुदाय के विवाह एवं प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Related Posts