कांग्रेस ने मंझारी और गुदड़ी प्रखंड को दिए नए अध्यक्ष, स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का समर्थन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस द्वारा दो नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मंझारी प्रखंड से चंद्र भूषण बिरुवा और गुदड़ी प्रखंड से रमेश लुगुन को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मंगलवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने चंद्र भूषण बिरुवा को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों नवचयनित अध्यक्ष संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा और कर्मठता से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वे कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय बिरुवा, सिराज कुंकल, कुंज बिहारी बिरुवा, जोसेफ केसरिया, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।